बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सत्र 2025-27 के लिए राज्य के +2 विद्यालयों में 11वीं कक्षा में नामांकन हेतु प्रथम चयन सूची (First Selection List) जारी कर दी गई है। इस सूची के माध्यम से चयनित सभी विद्यार्थी दिनांक 04 जून 2025 से 10 जून 2025 तक अपने आवंटित +2 विद्यालय में नामांकन कर सकते हैं। नामांकन की पूरी प्रक्रिया और इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। सभी +2 विद्यालयों के प्रधानाचार्य को यह निर्देश दिया गया है कि वे प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकित विद्यार्थियों की सूची को प्रतिदिन ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करें।
इस प्रक्रिया से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तिथियां भी घोषित की गई हैं। प्रथम चयन सूची 04 जून 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जारी की गई है। नामांकन कराने की अंतिम तिथि 10 जून 2025 निर्धारित की गई है। वहीं, शिक्षण संस्थानों को अपनी सीट अपडेट करने की अंतिम तिथि 11 जून 2025 रखी गई है। चयनित विद्यार्थी नामांकन के बाद यदि चाहें तो स्लाइड-अप की प्रक्रिया के लिए भी 04 जून से 10 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थी जिनका चयन प्रथम सूची में किसी भी विद्यालय में नहीं हुआ है, वे विकल्प भरने या पूर्व भरे विकल्प को बदलने की सुविधा का लाभ भी 04 जून से 10 जून 2025 तक उठा सकते हैं।
Important Date
- First Merit List: 04 June 2025 (11 बजे)
- Admission Date from 1st Merit List: 04 June 2025 to 10 June 2025
Required Document
- मेरिट लेटर/ ऑफर लेटर (डाउनलोड कर के)
- एडमिशन अप्लाई वाला रसीद का फोटोकॉपी
- एडमिशन फॉर्म भरकर (कॉलेज में मिलेगा)
- मैट्रिक के एडमिट कार्ड का फोटोकॉपी
- मैट्रिक के मार्कशीट का फोटोकॉपी
- SLC (Original)
- Migration Certificate (दूसरे बोर्ड से मैट्रिक पास स्टूडेंट्स को)
- आधार कार्ड का फोटोकॉपी
- जाति / आय (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- Signature
- Email Id
Important Links
Download Merit Letter | Click Here|| Login |
1st Cut Off List | Click Here |
Download Notice | Click Here |
Official Website | Click Here |
Comment